दिल्ली, छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2024 में महाराष्ट्र को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील ने राज्य की ओर से यह पुरस्कार स्वीकार किया. केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय जल प्रबंधन एवं संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह पुरस्कार प्रदान करता है. साथ ही, उत्कृष्ट शहरी स्थानीय स्वशासी संस्था श्रेणी में नवी मुंबई महानगरपालिका को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने यह पुरस्कार प्रदान किए. इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति
लाख से अधिक भूजल पुनर्भरण 35 संरचनाएं बनाई गई हैं.
6वां राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2024
मंत्री सी.आर. पाटील, जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी, राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, विभागीय सचिव वी.एल. कांताराव तथा विभाग के सचिव अशोक के.के. मीना उपस्थित थे. विखे पाटिल के साथ महाराष्ट्र जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक कपूर भी मौजूद थे. इस नामांकन प्रतियोगिता में गुजरात को दूसरा तथा हरियाणा को तीसरा प्रस्कार प्रदान किया गया.
राष्ट्रपति द्वारा विजेताओं को बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अमृत के समान मूल्यवान जल संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य करने वाले सभी लोगों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में जल स्रोतों को पूजनीय माना गया है. मनुष्य बिना भोजन के कुछ समय तक जीवित रह सकता है. लेकिन बिना पानी के नहीं. इसलिए जल संरक्षण करने वाले प्रशंसा के पात्र हैं. पिछले वर्ष शुरू किए गए जल संरक्षण जन-भागीदारी अभियान के तहत 35 लाख से अधिक भूजल पुनर्भरण संरचनाएं बनाई गई हैं.
हर व्यक्ति के सक्रिय सहयोग की जीत
पुरस्कार स्वीकार करने के बाद महाराष्ट्र सदन में मीडिया से बातचीत में मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील ने खुशी जताई. उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र को ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ के रूप में सम्मान मिलना हम सभी के लिए अत्यंत गर्व की बात है.
यह राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नवाचारी जल प्रबंधन नीतियों, किसानों, जल उपयोगकर्ता संस्थाओं तथा हर नागरिक के सक्रिय सहयोग की जीत है.
बंद नलिका वितरण प्रणाली, लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं का आधुनिकीकरण, नदी जोड़ परियोजनाएं, पंप स्टोरेज योजनाएं, जलाशयों पर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट तथा सीवेज शुद्धिकरण व पुनर्चक्रण जैसी छह नवाचारी अवधारणाओं के कारण महाराष्ट्र को यह सफलता मिली है.



