भंडारा तुमसर तहसील के गोबरवाही पुलिस थाना क्षेत्र में चिखली से देवनारा की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गए, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह दुर्घटना ग्राम देवनारा में शुक्रवार, 17 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे के दौरान हुई। मृतक का नाम ग्राम गुडरी निवासी रवींद्र सुरेश धुर्वे बताया गया है, जबकि आकाश भागवत धुर्वे गंभीर रूप से घायल होकर उसका भंडार जिला अस्पताल में इलाज शुरू है। मिली जानकारी के
अनुसार, घटना के समय रवींद्र धुर्वे और आकाश धुर्वे दोनों बाइक क्रमांक एमएच 36 एएच 2691 से चिखली से देवनारा की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक एमएच 36 एएल 9631 से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बाइक ट्रैक्टर की ट्रॉली में जा घुसी। ट्रैक्टर ट्रॉली को ग्राम देवनारा निवासी गोपीचंद पंदाम चला रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही यहां घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हुई थी। इससे देवनारा-चिखली मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही गोबरवाही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का पंचनामा किया। थानेदार शरद शेवाले के मार्गदर्शन में शुरू हैं।
