ताजा खबरदेश- दुनियाफ़िल्मी दुनिया

शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा का भावुक नोट

AWAZ BHANDARA

JUNE 25, 2024, 6:00 PM

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से सिविल मैरिज की है। शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने एक भावुक नोट शेयर कर सबका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने महसूस किया है कि उन्हें और जहीर को मिलाने के लिए पूरी दुनिया साथ आ गई है।बताते चलें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 23 जून को शादी की है। शादी से पहले खबरें रहीं कि सोनाक्षी, जहीर से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल कर रही हैं, हालांकि उनके ससुर इकबाल रत्नासी ने इन खबरों को अफवाह बताया था।

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बाद पहली सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने रिसेप्शन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘क्या दिन था। हमारे परिवार, दोस्तों, टीम का प्यार, हंसी, सबका साथ, एक्साइटमेंट और गर्मजोशी। ऐसा लग रहा था मानो दो प्यार में डूबे लोगों ने हमेशा से जिसकी चाहत की, जिसकी आशा की और जिसकी दुआ की, उसे पूरा करने के लिए पूरा ब्रह्मांड साथ आ गया है। हम एक-दूसरे को पाकर और इतने प्यार की सुरक्षा में बहुत खुशनसीब महसूस कर रहे हैं।’बताते चलें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 23 जून को शादी की है। शादी से पहले खबरें रहीं कि सोनाक्षी, जहीर से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल कर रही हैं, हालांकि उनके ससुर इकबाल रत्नासी ने इन खबरों को अफवाह बताया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button