Uncategorized

PM मोदी ने डल झील के किनारे योग किया

आज 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर में योग किया। पहले यह कार्यक्रम डल झील के किनारे 6:30 बजे होना था, लेकिन बारिश की वजह से इसे हॉल में शिफ्ट कर दिया गया। यह सुबह करीब 8 बजे शुरू हो पाया।

हॉल में करीब 50 लोग और हॉल के बाहर करीब 7 हजार लोगों ने PM मोदी के साथ-साथ योग के मुश्किल आसन किए। इसके अलावा INS विक्रमादित्य पर नौसेनिकों ने सुबह करीब 7 बजे योग किया। लद्दाख में चीन से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के करीब पैंगॉन्ग झील के किनारे ITBP के जवानों ने अलग-अलग आसन कर 10वां योग दिवस मनाया।

2014 में संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 21 जून के दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। तब से इसे अलग-अलग थीम पर मनाया जा रहा है। इस बार की थीम ‘योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी’ है।

PM मोदी दो दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर में हैं। 2013 के बाद से यह उनकी जम्मू-कश्मीर की 25वीं यात्रा है। वहीं 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद 7वीं यात्रा है। चुनाव आयोग सितंबर में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाने की तैयारियां कर रहा है। ऐसे में PM मोदी का यहां जाना और योग दिवस जैसे इंटरनेशनल इवेंट में शामिल होना पॉजिटिव मैसेज माना जा रहा है।

10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तस्वीरें…

SKICC के हॉल में PM मोदी ने वज्रासन, शशांकासन और सेतुबंधासन समेत कई आसन किए।

SKICC के हॉल में PM मोदी ने वज्रासन, शशांकासन और सेतुबंधासन समेत कई आसन किए।

पीएम मोदी ने श्रीनगर में योग करने आए लोगों के साथ सेल्फी ली।

पीएम मोदी ने श्रीनगर में योग करने आए लोगों के साथ सेल्फी ली।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में त्रिकोणासन किया। उन्होंने X पर लिखा- योग मानवता को भारत की अतुलनीय देन है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में त्रिकोणासन किया। उन्होंने X पर लिखा- योग मानवता को भारत की अतुलनीय देन है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के गोटिला गार्डन में अनुलोम-विलोम किया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के गोटिला गार्डन में अनुलोम-विलोम किया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने योग दिवस के मौके पर मथुरा में थे। यहां प्रणामासन किया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने योग दिवस के मौके पर मथुरा में थे। यहां प्रणामासन किया।

लखनऊ में राजभवन में UP के CM योगी आदित्यनाथ भुजंगासन किया। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थीं।

लखनऊ में राजभवन में UP के CM योगी आदित्यनाथ भुजंगासन किया। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थीं।

दिल्ली में यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने योग किया।

दिल्ली में यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने योग किया।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सुबह करीब 7 बजे मुंबई में योग किया।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सुबह करीब 7 बजे मुंबई में योग किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली के पूसा परिसर में प्राणायाम किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली के पूसा परिसर में प्राणायाम किया।

राजस्थान के कोटा-बूंदी से सांसद ओम बिड़ला ने दिल्ली में धनुरासन किया।

राजस्थान के कोटा-बूंदी से सांसद ओम बिड़ला ने दिल्ली में धनुरासन किया।

तमिलनाडु के कोयंबटूर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई ने अनुलोम-विलोम किया।

तमिलनाडु के कोयंबटूर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई ने अनुलोम-विलोम किया।

सिक्किम के गंगटोक में सेना के अधिकारियों ने वीरभद्रासन किया। ये तस्वीर सेना ने X पर पोस्ट की।

सिक्किम के गंगटोक में सेना के अधिकारियों ने वीरभद्रासन किया। ये तस्वीर सेना ने X पर पोस्ट की।

मणिपुर इम्फाल में असम राइफल्स के जवानों ने योग दिवस के मौके पर वृक्षासन किया।

मणिपुर इम्फाल में असम राइफल्स के जवानों ने योग दिवस के मौके पर वृक्षासन किया।

राजस्थान के जैसलमेर में शुक्रवार सुबह BSF के जवानों ने योग किया।

राजस्थान के जैसलमेर में शुक्रवार सुबह BSF के जवानों ने योग किया।

सुबह करीब 7 बजे नौसैनिकों ने INS विक्रमादित्य पर योग किया।

सुबह करीब 7 बजे नौसैनिकों ने INS विक्रमादित्य पर योग किया।

भारतीय सेना के 12 जवानों ने उत्तरी सीमा पर बर्फीली पहाड़ियों पर योग किया।

भारतीय सेना के 12 जवानों ने उत्तरी सीमा पर बर्फीली पहाड़ियों पर योग किया।

अमृतसर में अटारी बॉर्डर पर सुबह 500 जवानों ने एक साथ योग किया। इस दौरान BSF के रिटायर्ड DIG पवन बजाज भी मौजूद थे।

अमृतसर में अटारी बॉर्डर पर सुबह 500 जवानों ने एक साथ योग किया। इस दौरान BSF के रिटायर्ड DIG पवन बजाज भी मौजूद थे।

गुजरात के नडाबेट में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर लोगों ने योग किया। BSF के जवानों ने पेट्रोलिंग की।

गुजरात के नडाबेट में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर लोगों ने योग किया। BSF के जवानों ने पेट्रोलिंग की।

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास शीर्षासन करता होमगार्ड का जवान।

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास शीर्षासन करता होमगार्ड का जवान।

असम के गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर में साधुओं ने योग किया। उन्होंने कई मुश्किल आसन किए।

असम के गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर में साधुओं ने योग किया। उन्होंने कई मुश्किल आसन किए।

मुंबई में ताज होटल के पास गेटवे ऑफ इंडिया में लोगों के साथ पुलिसवालों ने भी योग किया।

मुंबई में ताज होटल के पास गेटवे ऑफ इंडिया में लोगों के साथ पुलिसवालों ने भी योग किया।

दिल्ली के सोनिया विहार में यमुना नदी पर लोगों ने योग के मुश्किल आसन किए।

दिल्ली के सोनिया विहार में यमुना नदी पर लोगों ने योग के मुश्किल आसन किए।

अमेरिका के न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर भी योग दिवस मनाया गया। भारतीय मूल के सैकड़ों लोगों ने कई आसन किए।

अमेरिका के न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर भी योग दिवस मनाया गया। भारतीय मूल के सैकड़ों लोगों ने कई आसन किए।

मलेशिया के बाटु केव्स में भगवान मुरुगन की मूर्ति के सामने लोगों ने योग किया।

मलेशिया के बाटु केव्स में भगवान मुरुगन की मूर्ति के सामने लोगों ने योग किया।

योग के बाद PM मोदी इसके फायदे बताएं

  • उन्होंने कहा- कश्मीर के लिए योग आकर्षण का केंद्र बन सकता है। आज मौसम ने चुनौतियां पैदा कीं। कई बेटियों ने योगा मेट को बारिश से बचने के लिए उपयोग किया, लेकिन बेटियां गईं नहीं। यहीं डटी रहीं। यह अपने आप में बहुत बड़ा सुकून है। मैं आपको बहुत बधाई देता हूं।
  • PM ने कहा- हम जब स्कूल में पढ़ते थे तो टीचर्स कहते थे कि ध्यान से देखो। ध्यान से सुनो। ये ध्यान विषय हमारे कॉन्सनट्रेशन से जुड़ा विषय है। बहुत से लोग याद शक्ति बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरीके बताते हैं। अगर सहज रूप से योग को जीवन से जोड़ेंगे तो आपको लाभ होगा। आपकी विकास यात्रा का योग मजबूत पहलू बन जाएगा।
  • PM मोदी बोले- योग जीवन से जब जुड़ता है तो एक सहज क्रिया बन जाता है। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि यह बड़ी स्पिरिचुअल जर्नी है। लोगों को लगता है कि यह अल्लाह-ईश्वर को प्राप्त करने का तरीका है। ऐसे में लोग योग को करने से रुक जाते हैं। सोचते हैं कि उनसे यह सब नहीं होगा। योग का विस्तार सोसाइटी को फायदा पहुंचाता है। जब सोसाइटी को लाभ होता है, तब मानवता को भी लाभ होता है।

पिछले 9 योग दिवस में क्या खास रहा…
2015- गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में 2 रिकॉर्ड बने

दिल्ली में राजपथ पर योग आसन करते PM नरेंद्र मोदी।

दिल्ली में राजपथ पर योग आसन करते PM नरेंद्र मोदी।

पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम थी- सद्भाव और शांति के लिए योग। PM मोदी के साथ 84 देशों के प्रतिनिधियों समेत 35 हजार से ज्यादा लोगों ने दिल्ली के राजपथ पर योग के 21 आसन किए थे। इस आयोजन में भारत के दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बने– एक दुनिया का सबसे बड़ा योग एकसाथ करने का जिसमें 35 हजार 985 लोगों ने एकसाथ किया। दूसरा 84 देशों के नेताओं की एकसाथ भागीदारी के लिए।

2016- दुनिया के 170 देशों ने योग दिवस मनाया

चंडीगढ़ के कैपिट कॉम्प्लैक्स में हुए योग दिवस के इवेंट में PM मोदी।

चंडीगढ़ के कैपिट कॉम्प्लैक्स में हुए योग दिवस के इवेंट में PM मोदी।

दूसरे योग दिवस की थीम थी- युवाओं को जोड़ें। भारत में दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2016 का मुख्य आयोजन चंडीगढ़ में हुआ, जिसमें करीब 35 हजार लोग शामिल हुए। इस आयोजन का नेतृत्व भी पीएम मोदी ने ही किया था। इस योग दिवस में 170 देशों ने हिस्सा लिया। आयुष मंत्रालय ने चंडीगढ़ में हुए मेन इवेंट के लिए करीब 7 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

2017- लखनऊ में 55 हजार ने PM के साथ किया योग

लखनऊ के रमाबाई मैदान में योगासन का प्रदर्शन करते PM मोदी।

लखनऊ के रमाबाई मैदान में योगासन का प्रदर्शन करते PM मोदी।

तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम थी- स्वास्थ्य के लिए योग। मुख्य आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 55 हजार लोगों के साथ योग किया। इसी साल योग दिवस से 2 दिन पहले 8387 बच्चों ने मैसुरू में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए सबसे लंबी योग चेन बनाई थी।

2018- पहली बार मुस्लिम देश सऊदी अरब शामिल हुआ

चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम शांति के लिए योग थी। योग दिवस 2018 का मेन इवेंट उत्तराखंड में हुआ। राजधानी देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान में प्रधानमंत्री मोदी के साथ करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। खास बात यह थी कि इसमें सऊदी अरब भी शामिल हुआ।

2019- क्लाइमेट एक्शन के लिए योग थीम के साथ मना 5वां योग दिवस

रांची के प्रभात तारा ग्राउंड में सेना के जवानों के साथ योग करते पीएम मोदी

रांची के प्रभात तारा ग्राउंड में सेना के जवानों के साथ योग करते पीएम मोदी

पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम थी- योगा फॉर क्लाइमेट एक्शन। मेन इवेंट झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित किया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ 40 हजार लोगों ने योग आसन का प्रदर्शन किया।

2020- कोरोना महामारी के चलते थीम रखी- योगा एट होम

तस्वीर 2018 के एक वीडियो से ली गई है, जब PM ने अपना फिटनेस रूटीन शेयर किया था।

तस्वीर 2018 के एक वीडियो से ली गई है, जब PM ने अपना फिटनेस रूटीन शेयर किया था।

छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वर्चुअली मनाया गया। इसकी थीम थी- योगा फॉर हेल्थ- योगा एट होम। PM मोदी ने 15 मिनट की स्पीच के जरिए कोरोना वायरस से लड़ने में योग की भूमिका बताई थी। लोगों ने अपने-अपने घरों पर योग करते हुए वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।

2021- लगातार दूसरे साल वर्चुअली मनाया गया योग दिवस

PM मोदी ने वीडियो मैसेज के जरिए लोगों से घर पर रहकर योग करने की अपील की।

PM मोदी ने वीडियो मैसेज के जरिए लोगों से घर पर रहकर योग करने की अपील की।

सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी वर्चुअली ही मनाया गया। कोरोना वायरस सेकंड वेव के चलते इस योग दिवस की सेंट्रल थीम ‘योग के साथ रहें, घर पर रहें’ रखी गई। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भी 3000 से ज्यादा लोगों ने सोशल डिस्टैंसिंग के जरिए योग आसन किए।

2022- धरोहरों पर हुआ योग दिवस का सेलिब्रेशन

कर्नाटक के मैसूर पैलेस में योग आसन करते PM मोदी।

कर्नाटक के मैसूर पैलेस में योग आसन करते PM मोदी।

दो साल बाद लोगों ने घरों बाहर आठवां योग दिवस देश की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों पर मनाया। थीम रखी गई मानवता के लिए योग। पीएम मोदी ने मैसूर में हुए मुख्य इवेंट में हिस्सा लिया। अलग-अलग देशों में वहां के लोकल टाइम के मुताबिक सूर्योदय के दौरान ही योग दिवस की शुरुआत हुई।

पिछले साल गुजरात में बना था वर्ल्ड रिकॉर्ड

सूरत में 1.53 लाख लोगों ने एकसाथ योग करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

सूरत में 1.53 लाख लोगों ने एकसाथ योग करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

गुजरात के सूरत में 2023 में योग दिवस पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था। राज्य में 72 हजार लोकेशन पर लगभग 1.25 करोड़ लोगों ने योग किया। अकेले सूरत में एक लाख से ज्यादा लोगों की भागीदारी के साथ विश्व रिकॉर्ड बना था।

इससे पहले यह रिकॉर्ड 2018 में बना था, जब राजस्थान के कोटा में पतंजलि योगपीठ में हुए एक सेशन में 1 लाख 984 लोग शामिल हुए थे।

2023 में पहली बार योग दिवस पर देश से बाहर गए PM

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस इवेंट में PM मोदी के साथ रिचर्ड गेरे (दाएं)

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस इवेंट में PM मोदी के साथ रिचर्ड गेरे (दाएं)

नौंवे योग दिवस की थीम थी- वसुधैव कुटुम्बकम। पहली बार पीएम मोदी देश से बाहर योग दिवस मनाने न्यूयॉर्क गए। यहां 180 देशों के लोगों ने उनके साथ UN हेडक्वॉर्टर कैम्पस में योग आसन किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button