छत्रपति संभाजीनगर, फडणवीस ने रविवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव आयोग या अदालतों में बिना कोई सबूत पेश किए वोट चोरी और चुनावी अनियमितताओं के आरोप लगा रही है, जो उनके चुनाव में हार की वजह बन रहे हैं. फडणवीस ने बिहार चुनावों में विपक्षी पार्टी की करारी हार के बाद यह टिप्पणी की है.
छत्रपति संभाजीनगर जिले के चिखलठाना
स्थानीय चुनाव में भाजपा होगी नंबर वन पार्टी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि छत्रपति संभाजीनगर में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा नंबर वन पार्टी होगी. उन्होंने कहा कि आगामी स्थानीय निकाय चुनाव नगर निगम, नगर पालिका और जिला परिषद के लिए हैं. हम यहां बड़ी जीत हासिल करना चाहते हैं. उन्होंने कहा किजहां भी संभव हो, हम एक महागठबंधन बनाना चाहते हैं. जहां यह संभव नहीं है, हम ऐसा नहीं कर पाएंगे, लेकिन एक बात याद रखें कि जहां भी हमने महागठबंधन नहीं बनाया है, वहां हमारे खिलाफ लड़ने वाली पार्टियां हमारी दोस्त हैं. वे हमारे दुश्मन नहीं हैं. वे हमारे विरोधी नहीं हैं. मुख्यमंत्री ने संदेश दिया कि हमें अपनी लड़ाई लड़नी चाहिए. हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि जो भी स्थानीय निकाय चुनाव जीतें वह महागठबंधन से हो.
में एक कार्यक्रम में बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस को अपनी
राजनीतिक किस्मत बदलने के लिए लोगों से फिर से जुड़ना होगा और जनता से जुड़े मुद्दों को ईमानदारी से उठाना होगा.
जमीनी हकीकत नहीं समझ रही है कांग्रेस : उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस समेत विपक्षी दल जमीनी हकीकत को नहीं समझेंगे. जब तक वे जनता के सवालों को नहीं उठाएंगे, तब तक उनका यही हश्र होगा. वे ईवीएम के मुद्दे से खुद को संतुष्ट कर सकते हैं. वे लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठाते हैं. जब अदालत सबूत देने को कहती है, तो वे कोई सबूत नहीं देते. मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग हवा में गोली चला रहे हैं, उन्होंने जमीन नहीं देखी है. फडणवीस ने भविष्यवाणी की कि महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय के चुनावों में भी उनका यही हाल होगा.



