दिल्ली. द्रौपदी मुर्मू 29 अक्टूबर को हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन का दौरा करेंगी. यह दौरा इसलिए खास है क्योंकि राष्ट्रपति पहली बार भारत की सबसे आधुनिक राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी. इस ऐतिहासिक उड़ान को भारतीय वायुसेना के लिए गर्व और देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है. इससे पहले मुर्मू ने 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरबेस पर सुखोई-30 एमकेआई उड़ान भरी थी. अब दो साल बाद वह एक बार फिर फाइटर जेट की सीट संभालेंगी, इस बार राफेल की, जो भारत की रक्षा शक्ति का प्रतीक है.



