शमशेर ख़ान की ख़ास ख़बर
B.S. Crime India News | आवाज़ भंडारा
भंडारा — नगर परिषद अध्यक्ष पद की तैयारियाँ तेज़, शुभांगी मेंढे का नाम सुर्खियों में
भंडारा नगर परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस, शिवसेना और कांग्रेस जैसे प्रमुख राजनीतिक दलों में टिकट दावेदारी को लेकर मंथन शुरू हो चुका है।
इसी बीच शहर की राजनीतिक हलचलों में एक नाम विशेष रूप से चर्चा में है — शुभांगी सुनील मेंढे। भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद की संभावित उम्मीदवार के रूप में उनका नाम तेज़ी से उभर रहा है।
शुभांगी मेंढे न केवल भाजपा की राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख हैं, बल्कि विश्व मंगळा सभा की अध्यक्ष भी हैं। वे एक उत्कृष्ट वक्ता होने के साथ ही प्रशासकीय कार्यों में गहरा अनुभव रखती हैं।
साथ ही वे एक सफल व्यवसायी भी हैं, जिसने उन्हें आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और प्रबंधन की मज़बूत समझ दी है। यही कारण है कि स्थानीय राजनीतिक गलियारों में यह माना जा रहा है कि वे नगरपालिका के शासन को मज़बूती और पारदर्शिता के साथ संभालने की क्षमता रखती हैं।
शहर के सामाजिक और धार्मिक वर्गों में भी उनकी सर्वसमावेशक छवि के कारण समर्थन तेज़ी से बढ़ता दिख रहा है। कई नागरिकों का कहना है —
“नगर परिषद को अब एक नया, अनुभवी और आत्मनिर्भर चेहरा चाहिए — और शुभांगी मेंढे इस परिप्रेक्ष्य में एक मज़बूत विकल्प बनकर उभरी हैं।”