
भंडारा पुलिस जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का समापन
भंडारा = पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खिलाड़ी प्रवृत्ति, एकता का भाव व तंदरुस्ती बढ़ाने के उद्देश्य से भंडारा पुलिस बल की ओर से 9 से 11 अक्टूबर 2025 तक भंडारा पुलिस जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक ने किया। इसमें जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग
लिया। इस दौरान भंडारा पुलिस के चारों प्रभागों के अनुसार विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें खिलाड़ियों ने अपने कौशल एवं उत्साह का प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिता में एथलेटिक्स में 5 किमी दौड़, 100 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, शॉर्टपुट, 1500 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, ऊंची छलांग, 10 किमी दौड़, 800 मीटर दौड़ और 4×100 मीटर रिले दौड़ का आयोजन किया गया। इसके अलावा, खो-खो, हॉकी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी और हैंडबॉल जैसे टीम खेल भी खेले गए। प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह 11 अक्टूबर 2025 को
दोपहर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन, जिलाधिकारी सावन कुमार, उपविभागीय अधिकारी कश्मीरा संखे और कोबरा बटालियन के अजय कुमार उपस्थित थे। सफल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। पुलिस मुख्यालय की टीम ने इस प्रतियोगिता में सबसे जनरल चैंपियनशिप जीती। साथ ही, पुष्पा बोरकर को उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट और ओमकार सपाटे को सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह का समापन संगीत संध्या और स्नेहभोज से हुआ।