राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में पाकिस्तानियों की एंट्री पर बैन लगा दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार अब पाकिस्तान के लोगों को अमेरिका का वीजा नहीं दिया जाएगा। ट्रंप ने 43 देशों पर इस तरह का प्रतिबंध लगाया है। इसमें 11 देश रेड लिस्ट में, 10 राष्ट्र ओरेंज लिस्ट में और 22 देश येलो लिस्ट में रखे गए हैं। इस प्रकार ट्रंप ने नए यात्रा प्रतिबंध के लिए मसौदा सूची में 43 देशों को टारगेट किया है। ट्रंप प्रशासन के अंदर प्रसारित एक मसौदे में तीन स्तर के देशों की सूची दी गई है, जिनके नागरिकों को संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश करने पर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। मामले से परिचित अधिकारियों के अनुसार, ट्रम्प प्रशासन संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर नए प्रतिबंध के तहत 43 देशों के नागरिकों को लक्षित करने पर विचार कर रहा है, जो राष्ट्रपति ट्रम्प के पहले कार्यकाल के दौरान लगाए गए प्रतिबंधों से अधिक व्यापक होगा।