बीते दिन हुए मेहंदी के फंक्शन से आदर का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में आदर जैन फ्रेंड्स और फैमिली के सामने अलेखा से प्यार का इजहार करते दिखाई दे रहे हैं।

आदर ने कहा- मैं जब 10 साल का था, तब से मैंने सिर्फ अलेखा से ही प्यार किया है। मैं हमेशा चाहता था कि हम दोनों साथ रहें। लेकिन मुझे कभी उसके साथ रहने का मौका नहीं मिला। अलेखा ने मुझे टाइमपास करने के लिए 20 साल की जर्नी पर भेज दिया था। लेकिन इसका मुझे काफी फायदा हुआ क्योंकि आज हम दोनों साथ हैं और शादी करने जा रहे हैं। मैंने हमेशा अलेखा से ही प्यार किया है। मैं 20 साल से टाइमपास कर रहा था, लेकिन अब अलेखा के साथ हूं।आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। कपल 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। बुधवार को कपल की मेहंदी सेरेमनी थी। जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर और करिश्मा कपूर के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कलाकार शामिल हुए