बिपाशा बसु ने अपना 46 वां जन्मदिन मंगलवार को मनाया था। उन्होंने अपनी बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में बिपाशा अपनी बेटी देवी से पूछ रही है की किस का जन्मदिन हैं। देवी कहती है मम्मी का। वह इसे रैपर अंदाज में कहती दिखी। वीडियो को कैप्शन देते हुए बिपाशा ने लिखा, ‘मेरी सबसे अच्छी जन्मदिन की शुभकामनाएं, मेरी प्यारी बच्ची, मेरी मिष्टी देवी की ओर से… जब मां जागेगी तब मां के लिए गाना और रैप करना।’ बुधवार को बिपाशा ने एक और वीडियो साझा किया। इसमें वह बेटी को कहीं ले जाते दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे मेरी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं। शुभकामनाओं और प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद.