भंडारा : इंडियन ऑयल गैस एजेंसी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी का मामला खैरी दिवान में उजागर हुआ है. फरियादी खैरी दीवान निवासी प्रमोद बाबूराव पंचभाई को एक अज्ञात मोबाइल ऑपरेटर का फोन आया. मोबाइल धारक ने बताया कि वह इंडियन ऑयल गैस एजेंसी से बोल रहा है और कहा कि उसका चयन गैस एजेंसी की डीलरशिप के लिए हो गया है. इस संबंध में फरियादी को व्हाट्सएप पर झूठे दस्तावेज भेजे गए. दिए गए बैंक खाते में IMPS, NEFT और Google Pay के माध्यम से 20 लाख 899 रुपये 22 दिसंबर 2022 और 24 जनवरी 2023 के बीच जमा किया गया. जैसे ही उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है, उन्होंने साइबर पुलिस थाना भंडारा में शिकायत दर्ज कराई. भंडारा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है.


