ग्राम लोभी में खेत परिसर में हुआ हादसा
भंडारा , गोबरवाही : अचानक ब्रेक लगाने पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा और ट्रैक्टर खेत में जाकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से ट्रैक्टर के इंजन पर बैठी महिला की मृत्यु हो गई। घटना 19 दिसंबर को लोभी खेत परिसर में हुई। मृतक महिला का लोभी निवासी हेमलता बलीराम देखमुख (45) है। खेत परिसर में राख डालकर उसी ट्रैक्टर बैठकर हेमलता देशमुख गांव लौट रही थी। पगडंडी से घर लौटते समय ब्रेकर पर पर ट्रैक्टर उछला और खेत परिसर के जयराम लीगाजी देशमुख खेत में पलट गया। जिससे इंजन पर बैठी महिला ट्रैक्टर के नीचे दब गई और महिला की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी पुलिस पटेल शेषराव येदुनाथ देशमुख (52) ने पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया। पुलिस पटेल लोभी निवासी शेषराव देशमुख की शिकायत पर गोबरवाही पुलिस ने अपराध क्रमांक 385/2024 धारा 281, 106 (1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया है। आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक निवृत्ति गिते कर रहे हैं।