देश- दुनियाराजनीति

मुंबई-दोहा इंडिगो फ्लाइट 6 घंटे देरी के बाद कैंसिल

मुंबई से दोहा जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6 घंटे लेट होने के बाद कैंसिल कर दी गई। घटना रविवार की है। फ्लाइट में करीब 300 यात्री सवार थे। वे फ्लाइट में ही 6 घंटे तक इंतजार करते रहे।

NDTV के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 1303 को सुबह 3:55 बजे टेक ऑफ करना था। पैसेंजर्स के बैठने के बाद विमान करीब 6 घंटे तक एयरपोर्ट पर खड़ा रहा। यात्री करीब 5 घंटे तक प्लेन के भीतर ही बैठे रहे। इमिग्रेशन खत्म होने की वजह से उन्हें उतरने नहीं दिया गया।

एक यात्री ने दावा किया, “जब हम फ्लाइट में इंतजार कर रहे थे, इस दौरान पानी और खाना तक नहीं मिला।” हालांकि, इंडिगो ने कहा कि पैसेंजर्स को तुरंत रिफ्रेशमेंट दिया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, ​​​पैसेंजर्स का आक्रोश जब बढ़ने के बाद क्रू मेंबर्स ने उन्हें फ्लाइट से उतरने की इजाजत दी। इसके बाद इमिग्रेशन वेटिंग एरिया में ले गए। इंडिगो ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button