क्राईमताजा खबरफ़िल्मी दुनियाराजनीति

सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सलीम खान मॉर्निंग वॉक के बाद बेंच पर बैठे हुए थे, उसी समय बांद्रा बैंडस्टैंड की तरफ से स्कूटी पर एक शख्स जा रहा था और उसके पीछे एक बुर्का पहने महिला बैठी थी।

उसने यू-टर्न लिया और सलीम खान के पास बोली- सही से रहो वर्ना लॉरेंस को बता दूं क्या? स्कूटी का नंबर 7444 था। बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर स्कूटी वाले शख्स और महिला को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

सलमान के घर पर 14 अप्रैल को पांच राउंड फायरिंग हुई थी

सलमान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में 14 अप्रैल की सुबह फायरिंग हुई थी। फायरिंग करने वाले बाइक से आए थे। उन्होंने सलमान के घर के बाहर 5 राउंड फायरिंग की और भाग गए। दो दिन बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों को गुजरात से अरेस्ट किया था।मामले में पुलिस ने अब तक लॉरेंस समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें से अब तक 6 की गिरफ्तारी हो चुकी है। 1 मई को 6 आरोपियों में से एक अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी। लॉरेंस पहले से ही अन्य मामलों में जेल में बंद है।

गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं सलीम खान

सलीम खान मुंबई में जुहू इलाके में परिवार के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। कोरोना लॉकडाउन के दौरान मॉर्निंग वॉक पर जाने के कारण वो विवादों में भी फंस चुके हैं। तब उन्होंने कहा था कि वे 40 साल से मॉर्निंग वॉक पर जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें लोअर बैक में दिक्कत है और डॉक्टर ने उन्हें ऐसा करने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button