ताजा खबरफ़िल्मी दुनियामहाराष्ट्र

आलोक के साथ पलक ने बचाई 3000 मासूमों की जान

पलक मुछाल प्लेबैक सिंगिंग के अलावा अपने सोशल वर्क के लिए भी पहचानी जाती हैं पलक ने बताया था कि आलोक उनका 3000वां पेशेंट हैं जिसकी हार्ट सर्जरी 11 जून को होनी थी। अब बुधवार को पलक ने वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी कि आलोक की सर्जरी सक्सेसफुल रही। यह वीडियो शेयर करते हुए पलक ने आलोक के लिए प्रार्थना करने वालों को शुक्रिया भी कहा। इसके साथ ही पलक ने बताया कि अब तक वो 3000 गरीब बच्चों की सक्सेसफुल हार्ट सर्जरी करवा चुकी हैं।

स सोशल वर्क के लिए सिंगर का नाम पहले से ही ‘गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड’ और ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में दर्ज हो चुका है। इसके अलावा पलक को भारत सरकार और अन्य कई संस्थानों ने भी उन्हें अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया है।पलक के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पहली फिल्म सलमान खान की ‘वीर’ थी, जो साल 2010 में रिलीज हुई थी। पलक, सलमान को अपने करियर में बहुत अहम मानती हैं। उन्होंने सलमान की एनजीओ में मदद के लिए आए 100 बच्चों की भी सर्जरी करवाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button